वाराणसी में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जनपद वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जनपद में हो रही अत्यधिक वर्षा तथा आगामी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दिनांक 25 अगस्त 2026 को कक्षा-1 से 8 तक संचालित समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

े

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा-1 से 8 तक के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक उक्त आदेश का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करें।

Share this story