रांची-वाराणसी वंदे भारत को नहीं मिल रहे यात्री, सीटें खाली 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं। ट्रेन में सीटें लगातार खाली हैं। वहीं पटना-लखनऊ वंदे भारत में सीट नहीं मिल रही। इसमें 30 अप्रैल तक वेटिंग है। 

22345 वंदे भारत एक्सप्रेस में पटना से अयोध्या के बीच चेयरकार व एग्जिक्यूटिव क्लास में सीटें नहीं हैं। वहीं 22887 रांची-वाराणसी वंदे भारत के दोनों क्लास में 300 के ऊपर सीटें 30 अप्रैल तक खाली हैं।

 

दरअसल, पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन सबसे कम समय छह घंटे 10 मिनट में पटना से अयोध्या पहुंचा रही है। ट्रेन पटना, आरा, बक्सर, पीडीडीयू नगर, वाराणसी कैंट से होकर अयोध्या धाम होकर लखनऊ जाती है। वहीं रांची-वाराणसी वंदे भारत भी सबसे कम समय 7.50 घंटे में रांची-वाराणसी का सफर तय करती है। हालांकि ट्रेन में किराया अधिक होने की वजह से यात्री हिचक रहे हैं। 

गेट खुला रहा फिर भी रवाना हो गई वंदे भारत
वंदे भारत के एक गेट खुला रहा और ट्रेन कैंट स्टेशन से रवाना हो गई। इस घटना से यात्री सकते में आ गए। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि ट्रेन के प्लेटफार्म छोड़ने से पहले गेट बंद हो गया था। कभी-कभी इस तरह की तकनीकी दिक्कत आ जाती है।

Share this story