Ramnagar ki Ramlila : रामनगर की रामलीला में अंश पांडे निभाएंगे राम की भूमिका, रुद्र बनेगीं सीता

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला के लिए मुख्य स्वरूपों का चयन पूरा हो गया है। इस वर्ष अंश पांडे भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे, जबकि रुद्र उपाध्याय को माता सीता की भूमिका के लिए चुना गया है। चयन प्रक्रिया के बाद रामलीला समिति ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी।

रामलीला का शुभारंभ 25 सितंबर से होगा। शुक्रवार की शाम कुंवर अनंत नारायण की मौजूदगी में स्वर परीक्षा संपन्न हुई। स्वर परीक्षा में 23 बच्चों ने भाग लिया। चयन के दौरान बच्चों के श्लोक, मानस की चौपाइयां, सुमिरन, आवाज तथा अभिनय क्षमता का परीक्षण किया गया। चयन समिति में विद्वानों और रामलीला से जुड़े वरिष्ठ जनों ने बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया।

चयनित के मुताबिक चुनार निवासी अंश पांडेय राम की भूमिका निभाएंगे। दुलहीपुर मुगलसराय के रुद्र उपाध्याय सीता की भूमिका में होंगे। प्रह्लादघाट के श्रेयांश उपाध्याय भरत, महमूरगंज के भरत तिवारी लक्ष्मण बनेंगे। शत्रुघ्न की भूमिका में मिर्जापुर के शिवांश उपाध्याय रहेंगे। 

चयन प्रक्रिया के दौरान मुख्य व्यास शिवदत्त, जयप्रकाश पाठक, आदित्य व्यास और मनोज श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला को लेकर श्रद्धालुओं और कलाकारों में उत्साह का माहौल है।

Share this story