राजेश कुमार सिंह बने अपर मंडल रेल प्रबंधक, कार्यभार ग्रहण किया
 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/आपरेशन का कार्यभार बुधवार को राजेश कुमार सिंह ने ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वह बनारस रेल इंजन कारखाना में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 

राजेश कुमार सिंह ने बी-टेक की डिग्री 1995 में आईआईटी रुड़की से और एम-टेक की डिग्री 1998 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अर्जित की थी। वह इण्डियन रेलवे स्टोर सर्विसेज के माध्यम से वर्ष 2001 में रेल सेवा में आये और अपने कॅरियर की शुरुआत पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मण्डल से 2004 में सहायक मंडल सामाग्री प्रबन्धक के पद से किया।

इसके बाद वह बनारस रेल इंजन कारखाना में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक व वरिष्ठ मंडल आंकड़ा प्रबंधक  के पद पर रहे। राजेश सिंह को अपने विभाग से सम्बन्धित तकनीकी कार्यों के ज्ञान व अनुभव के अलावा सामान्य प्रशासन में भी कार्य करने का गहन अनुभव है। 

Share this story