रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बरेका का किया निरीक्षण, कैंटीन में कर्मचारियों संग किए भोजन, सुनीं समस्याएं और सुझाव

WhatsApp Channel Join Now

सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, कर्मचारी संगठनों और महिला कर्मियों से भी की बातचीत, मांगों पर उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

वाराणसी। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ आत्मीय संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली, सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। दौरे का खास आकर्षण बरेका की कर्मचारी कैंटीन में रेल मंत्री का कर्मचारियों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन करना रहा। उन्होंने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों और महिला कर्मचारियों से भी मुलाकात कर उनकी मांगों एवं सुझावों पर चर्चा की।

बरेका पहुंचने पर रेल मंत्री ने स्वागती यूहॉल में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और एकीकरण में उनकी भूमिका सदैव अविस्मरणीय रहेगी। इसके बाद रेल मंत्री कर्मचारी कैंटीन पहुंचे और औपचारिक कार्यक्रमों से अलग हटकर कर्मचारियों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सहजता के साथ बातचीत की और कार्यस्थल के अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैंटीन में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, खानपान की सुविधाओं और कर्मचारियों की अपेक्षाओं के बारे में भी पूछा। रेल मंत्री को अपने बीच बैठकर भोजन करते और बातचीत करते देख कर्मचारियों में उत्साह रहा। कर्मचारियों ने उनके इस व्यवहार की सराहना की।

123

चार कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले
कैंटीन में भोजन के बाद अश्विनी वैष्णव ने बरेका के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इनमें बरेका कर्मचारी परिषद, एससी/एसटी एसोसिएशन, बीएलडब्ल्यू मजदूर संघ और मेंस कांग्रेस ऑफ बीएलडब्ल्यू के पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं, मांगों और सुझावों को रेल मंत्री के सामने रखा। इस दौरान विभिन्न मुद्दों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे गए। मंत्री ने प्रतिनिधियों की बातें गंभीरता से सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
123
महिला कर्मचारियों से भी किया संवाद
रेल मंत्री ने बरेका में कार्यरत महिला कर्मचारियों से भी विशेष रूप से बातचीत की। इस दौरान महिला सशक्तीकरण, कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण, बेहतर सुविधाओं और रेलवे के कार्यों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने रेलवे के विकास और प्रगति में महिला कर्मचारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

123

रेल मंत्री का यह दौरा कर्मचारियों के साथ सीधे संवाद और उनकी समस्याओं को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप यादव, परिषद के अन्य सदस्य, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21507 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story