रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे वाराणसी, भाजपाइयों ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का करेंगे उद्घाटन 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को काशी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में विधायक अवधेश सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक कुमार तिवारी और भाजपा नेता पवन सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं एयरपोर्ट प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय भी मौजूद रहे।

123

रेल मंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। वाराणसी से दिल्ली के बीच नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से यात्रियों को तेज और आधुनिक रेल सेवा का एक और विकल्प मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रेलवे और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

BK Pathak
BK Pathak

21494 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story