रेलमंत्री और मुख्यमंत्री का वाराणसी दौरा, इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन, जानिये पुलिस का रूट डायवर्जन 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को वाराणसी आगमन और बनारस स्टेशन पर स्लीपर वंदेभारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने वीवीआईपी भ्रमण को लेकर 20 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किया है। इसको लेकर पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। वीवीआईपी के आगमन से तीन घंटे पहले से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

इन मार्गों पर ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित 


1.  कचहरी से पुलिस लाइन से चौकाघाट तक ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित।
2.  लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर से मैदागिन से विश्वेश्वरगंज तक ऑटो व ई-रिक्शा बंद।
3.  अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार तक ऑटो/ई-रिक्शा बंद।
4.  कैंट रेलवे स्टेशन से BHU वाया लहरतारा, भिखारीपुर जाने वाले ऑटो सिगरा-रथयात्रा रूट से जाएंगे।
5.  राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से मालवाहक वाहन बंद रहेंगे।
6.  बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से भारी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट/हरहुआ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, बड़ागांव की तरफ डायवर्ट।
7.  हरहुआ ओवरब्रिज से बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाएंगी, हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट।
8.  जनपद जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अण्डरपास चौराहा तक आएंगी, वहां से परमपुर की तरफ डायवर्ट, थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी।
9.  जनपद प्रयागराज, मिर्जापुर से आने वाली बसें मुड़ैला तिराहा तक ही आएंगी, वापस कर दी जाएंगी।
10. अखरी अण्डरपास की तरफ से आने वाली बसें तिखरापुर तिराहा की तरफ नहीं जाएंगी, मोहनसराय/डाफी की तरफ डायवर्ट।
11. नरिया तिराहा से किसी भी वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, करौंदी की तरफ डायवर्ट होकर चितईपुर होकर जाएंगे।
12. भिखारीपुर तिराहा से वाहनों को मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, सुंदरपुर-चांदपुर की तरफ डायवर्ट।
13. लहरतारा चौराहा से मण्डुवाडीह/कैंट स्टेशन की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, इंग्लिशियालाइन की तरफ डायवर्ट।
14. रथयात्रा चौराहा से महमूरगंज तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, सिगरा की तरफ डायवर्ट।
15. आकाशवाणी तिराहा से महमूरगंज की तरफ वाहन नहीं, सिगरा की तरफ डायवर्ट।
16. महमूरगंज ओवरब्रिज से मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ वाहन नहीं, महमूरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट।
17. महमूरगंज तिराहा से रथयात्रा स्कूल, लहरतारा की तरफ वाहन नहीं, आकाशवाणी/ककरमत्ता ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट।
18. अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर, मैदागिन की तरफ जाने वाले चार पहिया, टेम्पो ट्रेवलर, रोडवेज बसों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट, जो गोगड्डा होकर जाएंगे।
19. मैदागिन से गोदौलिया के बीच समस्त वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित।
20. विश्वेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, गोगड्डा की तरफ डायवर्ट।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने आम जनता से अपील की है कि प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यकता पर ही अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

हेल्पलाइन - ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994, ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020

BK Pathak
BK Pathak

21474 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story