पीएम मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे अरविंद मिल की नई इकाई का लोकार्पण, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी

123
WhatsApp Channel Join Now

मिर्जामुराद के खोचवां गांव में सात एकड़ से अधिक जमीन पर स्थापित हुई इकाई, 100 करोड़ रुपये का निवेश और एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने उत्पादन इकाई का निरीक्षण कर प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं से की बातचीत, स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट का होगा उत्पादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 25 अक्टूबर को लोकार्पण प्रस्तावित, अरविंद मिल की नई इकाई में 300 महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान 25 अक्टूबर को मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल की नई उत्पादन इकाई का लोकार्पण किया जा सकता है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने इकाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं से बातचीत की। इस नई इकाई में 100 करोड़ रुपये के निवेश से एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

123

हेलीपैड से सड़क मार्ग के जरिए पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर मिर्जामुराद के खोचवां गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह सड़क मार्ग से करीब एक किलोमीटर की दूरी तय कर अरविंद मिल की नई इकाई पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैयारियों और औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी ली।

123

सात एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में स्थापित हुई इकाई
अरविंद मिल की नई इकाई मिर्जामुराद के रूपापुर चौराहे के निकट खोचवां (भड़ेहरा) गांव में हाईवे किनारे सात एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित की गई है। इसमें करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। कंपनी की योजना के अनुसार, इकाई के संचालन से एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा। फिलहाल यहां काम करने वाली करीब 300 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत कर प्रशिक्षण और कार्य की तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

123
स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट का होगा उत्पादन
नई इकाई में स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट का उत्पादन किया जाएगा। अरविंद समूह देश में जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के परिधान तैयार करता है। यहां टी-शर्ट, जींस, पैंट-शर्ट समेत अन्य कपड़ों के उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भविष्य में इकाई में निवेश के दूसरे चरण की योजना भी प्रस्तावित है।

123

अप्रैल 2024 में हुआ था भूमिपूजन
अरविंद मिल की इस नई इकाई का भूमिपूजन 25 अप्रैल 2024 को हुआ था। अब 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसके लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इकाई शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अरविंद मिल के पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

तस्वीरें... 

123

123

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21154 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story