पुष्प वर्षा और डमरुओं के निनाद के साथ प्रधानमंत्री मोदी का काशी में होगा स्वागत, बनाए गए आठ स्वागत प्वाइंट 

WhatsApp Channel Join Now

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने संभाली तैयारियों की कमान, स्वागत स्थलों का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित वाराणसी आगमन को लेकर भाजपा महानगर ने स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में पुलिस लाइन से नमो घाट तक आठ प्रमुख स्थानों पर प्रधानमंत्री के अभिनंदन की योजना बनाई गई है। इन स्थलों पर पुष्पवर्षा, शंखनाद, डमरू वादन और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका स्वागत किया जाएगा। भाजपा की योजना काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करने की है।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने विभिन्न स्वागत स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आपसी समन्वय, अनुशासन और समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वागत कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, महापौर, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की भागीदारी रहेगी।

123

प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि काशी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी से विशेष जुड़ाव है। ऐसे में उनका स्वागत यहां की गौरवशाली परंपराओं और जनभावनाओं के अनुरूप भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।

इन आठ स्थानों पर होगा अभिनंदन
1. पुलिस लाइन (उमा नेत्रालय): प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पूनम मौर्या, पूजा दीक्षित, चंद्रशेखर उपाध्याय और मृदुला जायसवाल महिला मोर्चा के साथ स्वागत की जिम्मेदारी संभालेंगी।

2. पुलिस लाइन मोड़: महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अगुवाई में पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, अशोक जाटव, अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, संजय राय और सुधीर मिश्रा युवा मोर्चा के साथ अभिनंदन करेंगे।

3. संस्कृत संकुल: महापौर अशोक तिवारी, पूर्व विधान परिषद सदस्य शिवनाथ यादव, प्रेम कपूर, नवीन कपूर और अवधेश राय अनुसूचित जाति मोर्चा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ स्वागत करेंगे।

4. लकड़ी मंडी तिराहा, चौकाघाट: विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, दिनेश कुमार दीनू, हीरा यादव और दिलीप चौहान पिछड़ा मोर्चा के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे।

5. गोलगड्डा तिराहा: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनीष कपूर, जगन्नाथ ओझा, मधुप सिंह और योगेश सिंह पिंकू किसान मोर्चा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करेंगे।

6. कज्जाकपुरा: मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राहुल सिंह और दीपेश वशिष्ठ कैंट मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे।

7. भदऊ चुंगी मोड़: दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में नरसिंह दास, सत्येंद्र सिंह और अक्षयवर सिंह सहित काशी विश्वनाथ मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

8. नमो घाट मोड़: सुरेश चौरसिया, रोहित जायसवाल और अमरेश गुप्ता सहित विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता अभिनंदन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भाजपा महानगर के मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय के अनुसार, सभी आठ स्थानों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से काशी की पारंपरिक सांस्कृतिक छटा और जनभागीदारी को प्रदर्शित करने की तैयारी है।

BK Pathak
BK Pathak

21352 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story