प्रधानमंत्री का काशी में होगा भव्य स्वागत, पांच प्वाइंट बनाए गए, कार्यकर्ताओं में उत्साह 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर बार की तरह इस बार भी काशी में भव्य स्वागत होगा। भाजपा इसकी तैयारी में जुटी है। इसके लिए पांच प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां कार्यकर्ता पीएम का गुलाब की पंखुड़ियों और ढोल-नगाड़े-शंखनाद कर भव्य स्वागत करेंगे। पीएम दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी आएंगे। 

123

प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे बीएलडब्ल्यू (बरेका) ग्राउंड जाएंगे और ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में लगभग 40 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 6200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

123

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। SPG पहले से ही वाराणसी में डेरा डाले हुए है, जबकि कमिश्नरेट पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा के अनुसार थ्री-टियर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें इनर कॉडर, आउटर कॉडर और आइसोलेशन कॉडर के साथ क्यूआरटी की तैनाती की जाएगी। पूरे रूट और कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी से निगरानी होगी और सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

123

महिला सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा में महिला पुलिस अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है, जिसमें चार महिला आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

123

स्वागत के लिए पांच प्रमुख प्वाइंट तय
भाजपा ने प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर खास रणनीति बनाई है। एमएलसी व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि शहर में पांच प्रमुख स्थानों—बनारस स्टेशन, हाकी चौराहा, पुलिस लाइन, मैदागिन और श्री काशी विश्वनाथ धाम पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इन स्थानों को सजाया जा रहा है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है।

विकास परियोजनाओं की सौगात
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जल निकासी से जुड़ी 6000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें गंगा पर प्रस्तावित 1074 मीटर लंबा डबल डेकर सिग्नेचर ब्रिज, पांडेयपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और कबीरचौरा अस्पताल का पुनर्विकास शामिल है।

Share this story