पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले तैयारियां तेज, BLW में हेलीकॉप्टर का ‘टच एंड गो’ रिहर्सल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दो दिवसीय वाराणसी दौरे को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। इस दौरे के दौरान काशीवासियों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले तैयारियां तेज, BLW में हेलीकॉप्टर का ‘टच एंड गो’ रिहर्सल सफल

इसी क्रम में रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) के खेल मैदान में वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा ‘टच एंड गो’ रिहर्सल किया गया। इस अभ्यास में हेलीकॉप्टर ने तय स्थान पर उतरकर तुरंत उड़ान भरने की प्रक्रिया का परीक्षण किया। इसे प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिहर्सल के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, एयरफोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया और आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई। वरिष्ठ अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले तैयारियां तेज, BLW में हेलीकॉप्टर का ‘टच एंड गो’ रिहर्सल सफल

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने दौरे में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें सड़क, रेल, स्वास्थ्य, पेयजल और पर्यटन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। साथ ही जनसभा और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले तैयारियां तेज, BLW में हेलीकॉप्टर का ‘टच एंड गो’ रिहर्सल सफल

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों, कार्यक्रम स्थलों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पीएम के दौरे को लेकर पूरे वाराणसी में उत्साह और हलचल साफ दिखाई दे रही है।
 

Share this story