तुलसी घाट पर नाग नथैया की तैयारियां पूरी, कालिया नाग के फन पर बांसुरी बजाकर नृत्य करेंगे कन्हैया, ऐतिहासिक लीला देखने जुटेंगे लाखों लीलाप्रेमी 

WhatsApp Channel Join Now

500 साल पुरानी परंपरा के साक्षी बनेंगे लाखों श्रद्धालु, शाम 4:40 बजे कालिया नाग के फन पर बांसुरी बजाते नजर आएंगे भगवान श्रीकृष्ण, सुरक्षा के लिए घाट पर पुलिस का पहरा

तुलसी घाट पर शुक्रवार को साकार होगी भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला, दोपहर 3:30 बजे के बाद गंगा में नावों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध

वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम शुक्रवार को तुलसी घाट पर देखने को मिलेगा। करीब 500 वर्षों से चली आ रही विश्वप्रसिद्ध नाग नथैया लीला की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 13 नवंबर को आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक लीला में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। काशी के लक्खा मेलों में शुमार इस आयोजन को लेकर तुलसी घाट पर उत्साह और भक्ति का माहौल है।

123

शाम 4:40 बजे होगा लीला का मुख्य प्रसंग
नाग नथैया लीला का सबसे आकर्षक दृश्य शुक्रवार को शाम करीब 4:40 बजे देखने को मिलेगा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण किए बाल कलाकार तुलसी घाट पर कदंब की डाल से गंगा रूपी यमुना में छलांग लगाएंगे। इसके बाद कालिया नाग का मर्दन कर उसके विशाल फन पर विराजमान होंगे और बांसुरी बजाते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। भगवान के इस अद्भुत स्वरूप की एक झलक पाने के लिए घाट की सीढ़ियों से लेकर आसपास के भवनों और गंगा में नावों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है।

123

महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र के नेतृत्व में आयोजन
तुलसी घाट पर नाग नथैया लीला का आयोजन लगभग पांच शताब्दियों से होता आ रहा है। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र के नेतृत्व में इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना में रहने वाले कालिया नाग के आतंक से ब्रजवासियों को मुक्ति दिलाई थी। इसी पौराणिक प्रसंग को नाग नथैया लीला के माध्यम से जीवंत किया जाता है। काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा यह आयोजन अपनी विशिष्ट परंपरा के लिए देशभर में प्रसिद्ध है।

123

सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यापक व्यवस्था
लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए तुलसी घाट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। घाट की सीढ़ियों, संपर्क मार्गों और गंगा में मौजूद नावों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। व्यवस्था के तहत शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे के बाद गंगा में नावों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

BK Pathak
BK Pathak

21717 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story