काशी में एयर शो की तैयारियां तेज, अस्सी से रविदास घाट तक बैरिकेडिंग शुरू

123
WhatsApp Channel Join Now

22, 24 और 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर दिखेंगे भारतीय वायुसेना के हवाई करतब, नमो घाट बनेगा मुख्य आयोजन स्थल

25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने की संभावना, मुख्यमंत्री योगी ने नमो घाट पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाराणसी में एरियल डिस्प्ले-2026 का आयोजन 

गंगा के ऊपर वायुसेना के विमान और हेलीकॉप्टर दिखाएंगे रोमांचक करतब, ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने उमड़ेगी लाखों की भीड़ 

अस्सी, तुलसी और रविदास घाट सहित गंगा किनारे के प्रमुख स्थलों पर तैयारियों में जुटा प्रशासन 

अस्सी घाट पर लगाए जा रहे बड़े तंबू, अस्सी, तुलसी और रविदास घाट पर बैरिकेडिंग कर नियंत्रित करेंगे भीड़ 

वाराणसी। भारतीय वायुसेना के एरियल डिस्प्ले-2026 को लेकर काशी में तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा के ऊपर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले हवाई प्रदर्शन के लिए घाटों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। नमो घाट को मुख्य आयोजन स्थल बनाया गया है, जबकि अस्सी घाट से रविदास घाट तक बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया है। अस्सी घाट पर तीन बड़े तंबू लगाए जा रहे हैं। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा, यातायात और दर्शकों की आवाजाही व्यवस्थित करने में जुटा है।

123
25 अक्टूबर को पीएम मोदी के आने की संभावना
एयर शो के मुख्य आयोजन में 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को नमो घाट पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

123
गंगा में एनडीआरएफ और जल पुलिस की निगरानी
आयोजन के दौरान गंगा में सुरक्षा बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और जल पुलिस की टीमें निगरानी करेंगी। गंगा के दोनों किनारों पर भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सहायता के इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना है।

123
वाराणसी के साथ चंदौली प्रशासन भी अलर्ट
एयर शो को लेकर वाराणसी के साथ चंदौली और आसपास के जिलों के प्रशासन को भी समन्वय के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का जोर यातायात संचालन, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन पर है। आयोजन को लेकर काशीवासियों में खासा उत्साह है। गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में वायुसेना के विमानों के करतब देखने के लिए लोग उत्सुक हैं। अब दर्शकों के लिए प्रवेश व्यवस्था और अन्य दिशा-निर्देश जारी होने का इंतजार है।

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21174 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story