पीएम के आगमन की तैयारियां जोरों पर, नारी शक्ति महोत्सव के लिए हर मंडल से बुलाई जाएंगी 500 महिलाएं 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बरेका में 28 अप्रैल को प्रस्तावित नारी शक्ति महोत्सव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन में वाराणसी के आठ विधानसभा क्षेत्रों से 40 हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्रत्येक मंडल से करीब 500 महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

123

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने महिला मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को नारी शक्ति महोत्सव बनाने में बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जी-जान से जुटे हुए हैं। खासतौर से महिला मोर्चा को महिलाओं को जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

123

बरेका स्थित कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जनसभा के लिए मंच निर्माण के साथ ही टेंट आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियां देखीं। उन्होंने कड़ी धूप और गर्मी को देखते हुए छाया, पेयजल आदि की मुकम्मल व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। 

पीएम 7000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बरेका आगमन के दौरान काशीवासियों को 7000 करोड़ की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं बनकर पूर्ण हो चुकीं कई परियोजनाओं की नींव रखेंगे। प्रधानमंत्री का दो दिवसीय वाराणसी दौरा होगा। 28 अप्रैल को वाराणसी पहुंचेंगे। वहीं 29 अप्रैल को गंतव्य के लिए रवाना होंगे। संगठन के साथ ही प्रशासनिक अमला भी तैयारी में जुटा है।

Share this story