राजातालाब में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, नौ गिरफ्तार, फड़ से 4150 और तलाशी में 4300 रुपये बरामद, पांच एंड्रॉयड मोबाइल भी मिले

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से कुल 8450 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम गौरा के सीवान में हीरा के भट्ठे से करीब 40 मीटर पहले आम के पेड़ के नीचे छापा मारा। मौके पर कुछ लोग कथित तौर पर जुआ खेलते मिले, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान जुए की फड़ से 4150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। वहीं, आरोपितों की जामा तलाशी में 4300 रुपये और पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिले। इस तरह पुलिस ने कुल 8450 रुपये नकद बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धर्मेन्द्र पटेल, अजय कुमार, अजीत पटेल, अजय कुमार, राजा बाबू निवासी ढोलापुर, सोनू कुमार, राहुल शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार और कमलेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित राजातालाब, रोहनिया और लंका थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। सभी के खिलाफ थाना राजातालाब में सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 13 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में मातलदेई चौकी प्रभारी सुनील कुमार, राजातालाब कस्बा चौकी प्रभारी राजेश कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, गिरिजाशंकर और दिलीप कुमार तथा कांस्टेबल रोहित वर्मा, राजू सोनकर और आसिफ हुसैन शामिल रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21162 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story