पुलिस पेंशनर्स की फाइलें दो सप्ताह से अधिक लंबित न रहें, पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

80 और 100 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, मेडिकल बिलों के निस्तारण के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर और डाक कार्यों के लिए होमगार्ड तैनात करने की पहल

वाराणसी। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने पेंशनर्स की समस्याएं और सुझाव सुने तथा उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स और 100 वर्षीय वरिष्ठ पेंशनर राम नारायण को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

123
पुलिस आयुक्त ने 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। वहीं, 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके राम नारायण के पास स्वयं पहुंचकर उन्हें सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पेंशनर्स का अपने हाथों से सम्मान करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर ही पुलिस विभाग आज इस मुकाम तक पहुंचा है।


उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में डकैती, अपहरण और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों के बीच पुलिसिंग की है। कठिन परिस्थितियों में उनके साहस और समर्पण से विभाग को मजबूती मिली। आज पुलिसिंग का स्वरूप काफी बदल चुका है और लगभग 90 प्रतिशत कार्य टेक्नोलॉजी आधारित हो गया है, लेकिन पुराने पुलिसकर्मियों के अनुभव और कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का महत्व हमेशा बना रहेगा। उन्होंने पेंशनर्स को अपने लिए ऊर्जा का स्रोत बताया।

123
मेडिकल बिल की फाइल दो सप्ताह से अधिक नहीं रुकेगी
गोष्ठी में पेंशनर्स की सुविधाओं को लेकर पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेडिकल प्रतिपूर्ति बिलों और अन्य कल्याणकारी प्रकरणों से संबंधित कोई भी फाइल पुलिस स्तर पर दो सप्ताह से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए। ऑनलाइन मेडिकल बिल और अन्य जरूरी प्रपत्र भरने में पेंशनर्स को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए पेंशनर्स कार्यालय में एक कंप्यूटर और ऑपरेटर की व्यवस्था करने को कहा। इसके अलावा डाक के आदान-प्रदान और अन्य कार्यालयीय कार्यों में सुविधा के लिए एक होमगार्ड नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।

एसोसिएशन ने जताया आभार
पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी सूर्यबली सिंह ने पेंशनर्स की मांगों और समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने के लिए पुलिस आयुक्त का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक पहल की गई है।

123
पुलिस आयुक्त ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे पुलिस परिवार का अभिन्न अंग हैं। उनके अनुभव, सुझाव और समस्याओं का सम्मान करना विभाग की जिम्मेदारी है। उनके कल्याण और सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत भटनागर, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जंगबहादुर यादव सहित पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21823 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story