बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, बजरडीहा समेत संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को बजरडीहा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। गौरव कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में स्थानीय थाना पुलिस, पीएसी तथा भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

फ्लैग मार्च बजरडीहा, पठानी टोला, मदनपुरा और आसपास के संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद स्थापित कर बक़रीद का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

123

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

123

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रमुख चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि बक़रीद के दौरान शहर में लगातार गश्त की जाएगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की सतर्कता से पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।

Share this story