उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे की होगी निगरानी

WhatsApp Channel Join Now

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक, वीआईपी रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश 

वाराणसी। भारत के उप राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन स्थित ब्रीफिंग हॉल में समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न होने देने और सभी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ने वीआईपी सुरक्षा, आगमन एवं प्रस्थान के निर्धारित मार्गों, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग करें। प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

123

निर्धारित समय से पहले संभालनी होगी ड्यूटी
पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय से पहले अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालें। किसी भी स्तर पर देरी अथवा अनुपस्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और अनुशासन बनाए रखें। मोबाइल फोन का अनावश्यक इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए।

123

रूट और कार्यक्रम स्थल पर रहेगी कड़ी निगरानी
उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के आगमन, प्रस्थान एवं भ्रमण के दौरान निर्धारित वीआईपी मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रमुख चौराहों, तिराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। रूट के आसपास की गलियों, लिंक मार्गों और कट पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच और तलाशी सुनिश्चित की जाएगी। महिला आगंतुकों की तलाशी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही कराई जाएगी।

ड्रोन, सीसीटीवी और रूफटॉप से होगी निगरानी
पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल, वीआईपी रूट और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों की ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाकर आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही होटल, ढाबों, गेस्ट हाउस और अन्य ठहरने वाले स्थानों की सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कराया जाएगा।

123

डायवर्जन और बैरिकेडिंग से नियंत्रित होगी भीड़
वीआईपी मूवमेंट के दौरान आमजन को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए यातायात पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। आवश्यकता के अनुसार यातायात डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा। वीआईपी रूट की गलियों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं रस्सों के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। आपातकालीन वाहनों और आमजन के आवागमन के लिए भी आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने आवंटित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की सतर्कता और अनुशासन की नियमित निगरानी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

BK Pathak
BK Pathak

22062 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story