पुलिस आयुक्त ने पुलिस परिवार संग मनाया दशहरा, पुलिस लाइन में हुआ रावण का पुतला दहन

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन, वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की ओर से पुलिस परिवार के साथ रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों के बच्चों और परिवारजनों की सहभागिता ने कार्यक्रम को पारिवारिक आत्मीयता और सामूहिकता का स्वरूप दिया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दशहरा पर्व को असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दशहरा हमें सिखाता है कि असत्य और अन्याय का अंत निश्चित है। पुलिस भी इसी आदर्श को आत्मसात करते हुए समाज में न्याय और सुरक्षा की स्थापना के लिए निरंतर प्रयासरत है।

123

उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व अपराध और अन्याय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना, अपराधियों को न्यायालय के माध्यम से दंडित कराना तथा समाज में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखना है। दशहरा पर्व के आदर्शों को जीवन में अपनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर आपसी सौहार्द, सहयोग और पारिवारिक एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों में उत्साह और आपसी जुड़ाव देखने को मिला।

अंत में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने समस्त पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दशहरा तथा आगामी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन पुलिस परिवार के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ सत्य, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देने वाला रहा।

BK Pathak
BK Pathak

21290 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story