कैंट स्टेशन के सामने राहगीरों को अश्लील इशारे कर कर रही थीं परेशान, पुलिस ने 6 महिलाओं को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कैंट स्टेशन के सामने अश्लील इशारे कर राहगीरों को परेशान करने के आरोप में सिगरा पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार महिलाओं को मौके पर समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ की कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।

123

पुलिस के मुताबिक सिगरा थाने की महिला उपनिरीक्षक काजोल सिंह को सूचना मिली थी कि कैंट स्टेशन के सामने कुछ महिलाएं राहगीरों को परेशान कर रही हैं। सूचना मिलते ही महिला उपनिरीक्षक हमराहियों और एंटी रोमियो टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

पुलिस टीम के पहुंचने पर वहां छह महिलाएं राहगीरों पर तरह-तरह की टीका-टिप्पणी करने और अशोभनीय हरकतें कर परेशान करती मिलीं। पुलिस टीम ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और मौके पर स्थिति सामान्य करने की कोशिश की, लेकिन उनकी गतिविधियां जारी रहने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस सभी महिलाओं को थाने लेकर पहुंची। यहां पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी महिलाओं का चालान कर दिया गया।

Share this story