पुलिस की सख्ती, रोडवेज-रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अव्यवस्था फैलाने वाली 10 महिलाओं को पकड़ा
वाराणसी। सिगरा पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष अभियान चलाकर रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के आसपास अव्यवस्था फैलाने वाली 10 महिलाओं को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

अभियान के दौरान रोडवेज चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह, दरोगा दुर्गा प्रसाद, दरोगा प्रशांत बंधु और दरोगा जावेद अशरफ सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशान करने, अनावश्यक भीड़ इकट्ठा करने और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने में संलिप्त थीं।
स्थानीय नागरिकों और यात्रियों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इनकी गतिविधियों से आमजन को असुविधा हो रही थी और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।
फिलहाल सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी

