नमो घाट पर सुरक्षाकर्मियों का सत्यापन करेंगे चौकी इंचार्ज, हादसे के बाद पुलिस अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नमो घाट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की रोज सुबह-शाम ब्रीफिंग होगी। चौकी इंचार्ज सुरक्षाकर्मियों का सत्यापन करेंगे। पिछले दिनों सिक्योरिटी गार्ड्स की पिटाई से सैलानी की मौत के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। 

आदमपुर चौकी इंचार्ज और पर्यटन चौकी इंचार्ज रोजाना सिक्योरिटी गार्ड्स का सत्यापन करेंगे। घाट पर जगह-जगह पंफलेट चस्पा कराए जाएंगे, जिनमें पर्यटकों की सुरक्षा की बात की जाएगी। घाट पर लाइट और कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की भी रिपोर्ट तैयार की गई है। 

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने नमो घाट और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घाट पर चस्पा होने वाले पंफलेट पर संबंधित थाना और चौकी इंचार्ज के नंबर अंकित होंगे। किसी भी तरह की समस्या होने पर पर्यटक सीधे चौकी इंचार्ज से संपर्क कर सकते हैं।

Share this story