वाराणसी में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे पीएम, एसपीजी के साथ ही एटीएस के कमांडो और महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी कमान, छतों पर तैनात रहेंगे जवान 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 28 अप्रैल को वाराणसी आएंगे। पीएम बरेका में नारी शक्ति सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान काशीवासियों को 6200 करोड़ की 160 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसको लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा है। पीएम वाराणसी में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी के साथ ही एटीएस कमांडो और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। वहीं छतों पर भी जवानों को तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल एंटी ड्रोन एरिया रहेगा। 

123
 
प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से बरेका पहुंचेंगे। वहां नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान काशी की प्रबुद्ध महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में 40 हजार से 50 हजार से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी संगठन के साथ-साथ जिला प्रशासन भी इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटा हुआ है। सम्मेलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी को लेकर केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं को भी रेखांकित किया जाएगा।

123

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी काशी को विकास की बड़ी सौगात भी देंगे। मंडलायुक्त एस राजलिंगम के अनुसार, प्रधानमंत्री करीब 6200 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ी 160 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में एक महत्वपूर्ण सिग्नेचर ब्रिज परियोजना के साथ-साथ स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं, जो शहर के समग्र विकास को नई गति देंगी।

123

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी अभेद बनाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। जनसभा स्थल पर 50 से अधिक मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे, जिनके जरिए हर व्यक्ति की सघन जांच की जाएगी। पूरे कार्यक्रम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Share this story