PM मोदी का काशी में होगा ग्रैंड वेलकम, भाजपा ने कसी कमर, बैठक कर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की बनाई रणनीति

bjp
WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को मेहंदीगंज, राजातालाब में होने वाली विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को भाजपा के महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और महानगर कार्यसमिति की कई बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें रणनीति तय की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

महानगर महिला मोर्चा की बैठक पार्षद और अध्यक्ष कुसुम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनका हक मिला है। उन्होंने महिला पदाधिकारियों से अपील की कि वे कम से कम 10 महिलाओं से संपर्क कर उन्हें जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

bjp

प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि यह काशीवासियों का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने क्षेत्र में अब तक रिकॉर्ड दौरे किए हैं और आगामी जनसभा में 3887 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम पटेल ने जानकारी दी कि जनसभा में भाग लेने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 40 बसों में सवार होकर जाएंगी।

बैठक का संचालन महामंत्री प्रज्ञा पांडेय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री साधना सिंह ने दिया। इस मौके पर आरती पाठक, रेखा सोनी, तरुणा चतुर्वेदी, अनीशा शाही, चंद्रकला विश्वकर्मा, सरिका गुप्ता, सुषमा सिंह, रीना पात्रो, सोना मौर्या, सीमा यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहीं।

bjp

महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि जनसभा में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता 250 दोपहिया और 25 चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ शामिल होंगे।

बैठक को महामंत्री अशोक पटेल और पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने की अपील की।

महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, महामंत्री शिव शंकर यादव, पार्षद श्रवण गुप्ता, राजेश मौर्य, शंभू पटेल, दिनेश यादव, शिव प्रकाश मौर्य, लकी यादव और मिठाई लाल यादव समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

महानगर कार्यसमिति की बैठक भी भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में आत्मा विश्वेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, जगदीश त्रिपाठी, डॉ. रचना अग्रवाल, अशोक पांडेय, राजेंद्र पटेल, प्रमोद यादव मुन्ना, अजय गुप्ता, अशोक सेठ और महेंद्र सिंह गौतम समेत कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।
 

Share this story

News Hub