बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे पीएम मोदी, इलाके में हाईअलर्ट, जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने जाएंगे। पीएम के आगमन के पहले कमिश्नरेट पुलिस हाईअलर्ट पर है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा की कमान संभाली है। सड़क और गलियों पर नाकेबंदी के साथ ही रूफ टॉप ड्युटियां लगाई गई हैं। वहीं पूरे इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। 

प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस से सड़क मार्ग से श्री काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। इस दौरान रास्ते में पांच स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। पीएम बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक कर आशीर्वाद लेंगे। इसको लेकर धाम में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। 

123

एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है। गलियों की नाकेबंदी की गई है। वहीं पूरे मार्ग में जवानों की ड्युटियां लगाई गई हैं। छतों पर भी जवानों की तैनाती की गई है। ताकि नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। 

बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री गंतव्य के लिए रवाना होंगे। पीएम दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की शाम वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बरेका में जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान काशीवासियों को 6332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। बनारस की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इससे विकास को रफ्तार मिलेगी।

Share this story