बरेका से रवाना हुए पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद, गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य स्वागत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार की सुबह बरेका से श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता जगह-जगह पीएम का स्वागत कर रहे हैैं। प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। पीएम के आगमन के मद्देजनर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। 

नारी वंदन सम्मेलन में काशी के जीआई क्राफ्ट से मातृशक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी का किया अभिनंदन  https://livevns.news/Top-Headlines/matrishakti-felicitates-pm-modi-with-gi-craft-of-kashi-at/cid18585998.htm

वाराणसी में प्रधानमंत्री का काफिला जनरैली के रूप में बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए निकला। काफिला बीएलडब्ल्यू से सर्किट हाउस, कचहरी, पुलिस लाइन, सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट और लहुराबीर होते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ा। 

123

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई और काफिला गुजरने से पहले सड़कों को पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया।

123

प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़कों के किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने “पीएम मोदी जिंदाबाद” और “योगी जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।

O

Share this story