काशी को पीएम मोदी ने दी 6332 करोड़ की सौगात, 163 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- 1,054.69 करोड़ की 50 परियोजनाएं जनता को समर्पित, 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं की रखी नींव
- पीएम ने 2464.46 करोड़ लागत के मालवीय पुल के पास बनने वाले रेलवे रोड ब्रिज "सिग्नेचर ब्रिज" का किया शिलान्यास
- 1582.99 करोड़ में नगरीय क्षेत्र में सीवरेज व वाटर सप्लाई सिस्टम से सुधरेगी काशी की सूरत
- 429.36 करोड़ लागत से कबीरचौरा में बनेगा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल
- 144.43 करोड़ की लागत से तैयार कज्जाकपुरा आरओबी का हुआ उद्घाटन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बरेका में जन आक्रोश महिला सम्मेलन में आधी आबादी को संबोधित किया। इससे पहले काशी को हमेशा की तरह इस बार भी काशी को 6332.08 करोड़ लागत की 163 परियोजनाएं कि सौगात दी। जिसमें 1,054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
• 308.09 करोड़ – भगवानपुर में 55 MLD क्षमता का एसटीपी (नमामि गंगे)
• 144.43 करोड़ – कज्जाकपुरा रेल ओवरब्रिज (ROB)
• 45.91 करोड़ – सारनाथ में सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज
• 25.41 करोड़ – बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में रोबोटिक सर्जरी व लैब सुविधा
• 7.58 करोड़ – भेलूपुर में 1 मेगावाट सोलर प्लांट
• 6.53 करोड़ – संत कबीर प्राकट्य स्थली पर्यटन विकास
• 2.92 करोड़ – सारनाथ सारंगनाथ मंदिर विकास
• 2.75 करोड़ – संत रविदास पार्क सौंदर्यीकरण
• 7.58 करोड़ – चंद्रावती घाट पुनर्निर्माण
• 88.97 करोड़ – 30 गांवों में पेयजल पाइपलाइन
• 4.63 करोड़ – 23 स्कूलों में स्मार्ट क्लास व मरम्मत
• 8.37 करोड़ – यूपी कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी टर्फ
• 3.01 करोड़ – CHC चोलापुर में 50 बेड अस्पताल
• 24.59 करोड़ – रामनगर में वृद्धाश्रम
• 0.83 करोड़ – पब्लिक हेल्थ लैब स्थापना
• 4.71 करोड़ – कल्याण मंडप निर्माण (पिसौर)
• 50 परियोजनाएं – कुल लागत 1054.69 करोड़

शिलान्यास (नई परियोजनाएं)
• 2464.46 करोड़ – सिग्नेचर ब्रिज
• 1582.99 करोड़ – सीवरेज व जलापूर्ति परियोजनाएं
• 429.36 करोड़ – कबीरचौरा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल
• 315.48 करोड़ – 500 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
• 113.88 करोड़ – दीनदयाल अस्पताल अपग्रेड
• 121.28 करोड़ – वाराणसी बाईपास सर्विस रोड
• 150.36 करोड़ – एकीकृत मंडलीय कार्यालय
• 166.22 करोड़ – 5 वार्ड में सीवर लाइन
• 184.88 करोड़ – 4 वार्ड में सीवर योजना
• 266.49 करोड़ – 5 वार्ड में सीवर विस्तार
• 190.09 करोड़ – रामनगर सीवर नेटवर्क
• 137.43 करोड़ – ट्रांस वरुणा जलापूर्ति योजना

घाट व पर्यटन विकास
• 41.21 करोड़ – गंगा घाटों का जीर्णोद्धार
• 8.27 करोड़ – दशाश्वमेध घाट विकास
• 6.16 करोड़ – घाट से मंदिर मार्ग विकास
• अस्सी से दशाश्वमेध, नमो घाट आदि का समग्र विकास

सड़क एवं संपर्क मार्ग
• 277.43 करोड़ – मुख्य सड़क चौड़ीकरण (2-लेन/4-लेन)
• 71 ग्रामीण सड़कें – 116.46 करोड़
• 19 ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण
• विभिन्न गांवों में 0.19–1.60 करोड़ लागत के सड़क कार्य

अन्य प्रमुख परियोजनाएं
• 97 करोड़ – नगर निगम कार्यालय भवन
• 34.97 करोड़ – क्रिटिकल केयर ब्लॉक
• 14.91 करोड़ – बाल आश्रय गृह
• 24.51 करोड़ – मॉडल विद्यालय निर्माण
• 8.28 करोड़ – दशाश्वमेध घाट पुनर्विकास
• 18.03 करोड़ – कुंडों का जल शुद्धिकरण
• 53.15 करोड़ – वेस्ट मैनेजमेंट
• 22.27 करोड़ – 6 ट्रांसफर स्टेशन

कुल परियोजनाएं
• 50 परियोजनाओं का लोकार्पण – 1054.69 करोड़
• 113 परियोजनाओं का शिलान्यास – 5277.39 करोड़



