श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुःख, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘जनसेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। स्नेह भाव से हम सभी उन्हें 'दादा' कहते थे। उन्होंने ना केवल संगठन को सींचने और संवारने में अहम योगदान दिया, बल्कि काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे। उनका जाना काशी के साथ-साथ पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति !

shyamdev rai chaudhari

बता दें कि शहर दक्षिणी से सात बार विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी दादा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 85 साल की आयु में अंतिम सांस ली। रविंद्रपुरी स्थित ओरियाना अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों वाराणसी आगमन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। 

काशीवासियों के बीच दादा के नाम से मशहूर श्यामदेव राय चौधरी सात बार से शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से विधायक रहे। उन्होंने 2017 में सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया था।
 

Aniket Seth
Aniket Seth

4952 Articles

Share this story