पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, फिर भी वाराणसी के पेट्रोल पंपों पर नहीं कम हुई भीड़

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। देश में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में हुई ताजा बढ़ोतरी के बावजूद वाराणसी के पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम नहीं हुई। सामान्य दिनों की तरह ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों वाहनों की कतार लगी रही। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब तीन रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि कर दी है, जबकि सीएनजी भी दो रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। नई दरें शुक्रवार से लागू कर दी गईं। करीब चार वर्षों बाद ईंधन की कीमतों में एक साथ इतनी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

123

महंगाई के इस नए झटके के बावजूद वाराणसी के पेट्रोल पंपों पर भीड़ में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली। शहर के विभिन्न इलाकों में लोग सामान्य दिनों की तरह अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों में पेट्रोल भरवाते नजर आए। कई वाहन चालकों ने कहा कि ईंधन महंगा जरूर हुआ है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में इसका उपयोग टाला नहीं जा सकता। लोगों का कहना है कि नौकरी, व्यापार, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए वाहन चलाना मजबूरी बन चुका है।

123

शहर के छोटे व्यापारियों और दूध विक्रेताओं ने बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि परिवहन लागत बढ़ने से सीधे तौर पर आमदनी प्रभावित होगी। एक दूध व्यवसायी ने बताया कि उन्हें रोज सुबह गांव से शहर तक दूध पहुंचाने के लिए बाइक और छोटे वाहन का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में पेट्रोल महंगा होने का सीधा असर उनकी लागत पर पड़ेगा। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई चरम पर है और अब ईंधन महंगा होने से खाद्य सामग्री, सब्जियां और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं।

123

123

123

Share this story