लालपुर-हुकुलगंज में दुर्गा मंदिर के पीछे अचेत मिला व्यक्ति, फैंटम दस्ते ने पहुंचाया अस्पताल 

ghayal
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लालपुर थाना क्षेत्र के हुकूलगंज दुर्गा मंदिर के पीछे पिछले करीब 40 वर्षीय व्यक्ति अचेत मिला। नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे मंडलीय अस्पताल भेजवाया। वह इतना कमजोर हो चुका था कि शरीर में कोई हरकत नही थी। बस सांसें चल रही थीं। लोगों का कहना है कि वह चार दिनों से उसी क्षेत्र में था। रविवार की शाम से उसकी हालत बिगड़ी।

आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले दिनों वह कुछ ठीक था। उसके बारे में कुछ पूछा जाता रहा तो बता नही पा रहा था। आसपास के लोग उसे कुछ खाने-पीने के लिए दे देते रहे। जो मिलता उसे खाकर वहीं लेट जाता था। लेकिन अपने बारे में कुछ बताता नही था। सोमवार को लोगों ने देखा कि उसकी हालात ज्यादा खराब है। शरीर से हरकत नही हो रही थी। क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद ने पुलिस चौकी को सूचना दी।

कुछ देर के बाद पहुंचे फैंटम 55 के सिपाही संदीप कुमार और दीवान सुरेंद्र यादव ने 108 नंबर पर डायल कर इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में 108 एम्बुलेंस पहुंची। इसके बाद त्वरित चिकित्सा मुहैया कराने के लिए फैंटम दस्ते के सिपाही उसे शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल ले गये। दस्ते के सिपाही भी उसके प्रति संवेदनशील दिखे। लोगों ने बताया कि उसकी सांसें चल रही थी। शरीर पर चीटियां रेंग रही थीं। 
 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story