रविदास पार्क के पास सड़क पर बह रहा सीवर का पानी,गंदगी और बदबू से लोग बेहाल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सिर गोवर्धन क्षेत्र में Sant Ravidas Park के पास सड़क पर सीवरयुक्त गंदा पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंका थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर नाले और सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

गंदगी और बदबू से लोग बेहाल

दुर्गंध और फिसलन से बढ़ी परेशानी
सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में बदबू फैल गई है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन के बीच रास्ता पार करना पड़ रहा है, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लगातार गंदा पानी बहने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

गंदगी और बदबू से लोग बेहाल

लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नाला-नाली की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण थोड़ी बारिश या ओवरफ्लो की स्थिति में पानी सड़क पर भर जाता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।

गंदगी और बदबू से लोग बेहाल

धार्मिक क्षेत्र होने के बावजूद समस्या कायम
सिर गोवर्धन क्षेत्र संत रविदास से जुड़ा होने के कारण धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च कर विकास कार्य कराए गए, लेकिन इसके बावजूद सीवर और जल निकासी की समस्या बनी हुई है।

गंदगी और बदबू से लोग बेहाल

जल्द समाधान की मांग
स्थानीय लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात में स्थिति और खराब हो सकती है तथा गंदगी और दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।

 

Share this story