दीनदयाल अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवारी का आरोप, किया हंगामा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पंडित दीनदायल उपाध्याय हास्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन से शिकायत की और उचित कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही। 

123

परिजनों के अनुसार पांडेयपुर निवासिनी गुड़िया चौहान की तबीयत बिगड़ने के बाद दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि घबराने की बात नहीं है, महिला की हालत ठीक है। एक-दो इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। मृतका की बहन नीतू ने आरोप लगाया कि सोमवार की भोर में गुड़िया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर वह डॉक्टर को बुलाने चेंबर में गईं, लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं था। अगल-बगल देखने के बावजूद कोई चिकित्सक नहीं मिला। 

उन्होंने बताया कि करीब 4 घंटे बाद चिकित्सक आए और गुड़िया को देखकर मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उनकी बहन की मौत हो गई। यदि समय से उचित चिकित्सकीय उपचार मिलता को जान बच सकती थी। आरोप लगाया कि अस्पताल में यह कोई पहली घटना नहीं है। चिकित्सकों की लापरवाही से अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं।

Share this story