वाराणसी में देर रात हवाई फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुई वारदात

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बीती रात कार सवार अज्ञात बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना संजय यादव नामक युवक के घर के बाहर की बताई जा रही है, जहां देर रात अचानक पहुंचे बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग समह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में भय का माहौल बन गया।

पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कार सवार बदमाशों की हरकत साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर लगाम लगाई जा सके।

Share this story