नीट पेपर लीक मामले को लेकर पल्लवी पटेल सरकार के खिलाफ मुखर, BHU सिंह द्वार पर समर्थकों संग प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नीट परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में बीएचयू सिंह द्वार पर अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय नेता और सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पहले से सतर्क था। लंका स्थित सिंह द्वार और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल, पीएसी और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई थी।

123

प्रशासन ने डॉ. पल्लवी पटेल को वाराणसी पहुंचने से रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे, लेकिन वह दोपहिया वाहन से बीएचयू सिंह द्वार पहुंच गईं। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

123

प्रदर्शन के दौरान डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बार-बार लीक होने से युवाओं का भविष्य संकट में पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। उनका कहना था कि लाखों अभ्यर्थी वर्षों की मेहनत और परिवारों की उम्मीदों के साथ परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके भरोसे को तोड़ देती हैं।

123

मौके पर मौजूद डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने डॉ. पल्लवी पटेल से बातचीत की और उनकी मांगों से जुड़ा ज्ञापन लेने का प्रस्ताव रखा। पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की कि प्रशासन के माध्यम से उनकी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी। हालांकि, डॉ. पल्लवी पटेल ने ज्ञापन देने से इनकार कर दिया और प्रदर्शन जारी रखने पर अड़ी रहीं।

123

बताया गया कि डीसीपी काशी जोन ने दो चरणों में वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में डॉ. पल्लवी पटेल और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी जारी रखी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई।

123

इसके बाद डॉ. पल्लवी पटेल और उनके समर्थकों को दो वाहनों से पुलिस लाइन भेजा गया। घटना के बाद भी बीएचयू सिंह द्वार और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर हुए इस प्रदर्शन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को फिर चर्चा में ला दिया है।
देखें तस्वीरें और वीडियो

123

123

123

123

123

123

123

https://youtu.be/VRdDcHld_14

123

123

https://youtu.be/VRdDcHld_14

Share this story