पल्लवी पटेल का दावा-2027 में बदलेगी यूपी की सत्ता, विपक्ष मजबूत हुआ तो बनेगी शोषित-वंचितों की सरकार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता बदलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही दिल्ली की सियासत का रास्ता तय होता है और 2027 का चुनाव देश की राजनीति को भी प्रभावित करेगा। उनके मुताबिक, यदि विपक्ष पूरी मजबूती के साथ जमीन पर उतरा तो शोषित-वंचितों की सरकार बन सकती है।

वाराणसी में बातचीत के दौरान पल्लवी पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सरकारी कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसा। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के अवतरण दिवस पर सरकारी खजाना और प्रशासनिक अमला झोंक दिया गया।”

123

पल्लवी पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि डीएम और एसपी का काम कानून-व्यवस्था संभालना है या दीये और अगरबत्ती जलाना? उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल सरकार की गुडबुक्स में आने के लिए किया जा रहा है। ये सभी आरोप विधायक ने अपने बयान में लगाए।

केशव मौर्य पर भी साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा कि उनका गृह जनपद है, वह सक्रिय रहें या निष्क्रिय, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने भाजपा सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि इस नारे के बावजूद फायदा कुछ चुनिंदा कॉरपोरेट घरानों को ही मिल रहा है। पल्लवी पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष की एकजुटता और जमीन पर उसकी सक्रियता अहम होगी।

Share this story