शनि जयंती पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजन, नवग्रह मंडप में हुआ रुद्राभिषेक

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शनि जयंती के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। मंदिर स्थित नवग्रह मंडप में विराजमान भगवान शनि को समर्पित शिवलिंग का वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक किया गया।

123

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान शनि की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मंदिर प्रशासन और पुजारियों द्वारा विधिवत पूजन कर समस्त जनकल्याण, सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि के समक्ष दीप, पुष्प और नैवेद्य अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

123

पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचे और श्रद्धा भाव से धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। पूजा के दौरान शनि देव के जयकारों और वैदिक मंत्रों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।

123

श्रद्धालुओं का मानना है कि शनि जयंती पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से भगवान शनि की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। मंदिर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति को और अधिक प्रगाढ़ कर दिया।

123

Share this story