चैत्र नवरात्र षष्ठी पर काशी में मां मंगला गौरी को अर्पित हुए श्रृंगार, विश्वनाथ धाम से भेजे गए उपहार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चैत्र नवरात्र के षष्ठी दिवस पर मां मंगला गौरी को समर्पित है। काशी में श्रद्धा और परंपरा का विशेष दृश्य देखने को मिला। श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत पूजन के उपरांत भगवान श्री विश्वेश्वर को अवलोकित कराकर मां के लिए वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री तैयार की गई।

123

मंदिर के शास्त्रियों द्वारा मां मंगला गौरी का स्वरूप मानी जाने वाली माता विशालाक्षी को विधिपूर्वक अर्पित की गई। इस धार्मिक परंपरा के तहत नवरात्र के शेष दिनों में भी मां गौरी के विभिन्न स्वरूपों के लिए उनके समर्पित दिवस पर वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री श्री विश्वेश्वर से अवलोकित कराकर भेजी जाएगी।

123

यह संपूर्ण आयोजन सनातन परंपरा, आस्था और भक्ति की भावना के अनुरूप संपन्न किया जा रहा है, जिसमें काशी की धार्मिक गरिमा स्पष्ट रूप से झलकती है।

123

Share this story