जश्न-ए-आजादी : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रंग में सजे बाबा विश्वनाथ, हुआ अद्भुत श्रृंगार, हर-हर महादेव के साथ गूंजा वंदेमातरम 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में राष्ट्रभक्ति और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर बाबा विश्वनाथ का तिरंगा स्वरूप में मनोहारी श्रृंगार किया गया। केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से सजे बाबा विश्वनाथ के अलौकिक स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंगला आरती के दौरान बाबा के इस विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।

123

मंगला आरती के दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे भी गूंजते रहे। शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ के तिरंगा स्वरूप के दर्शन कर देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

123

स्वतंत्रता दिवस पर बाबा विश्वनाथ का यह विशेष श्रृंगार भक्ति, आस्था और राष्ट्रप्रेम का अनूठा प्रतीक बना। श्रद्धालुओं ने कहा कि काशी में भगवान शिव के दरबार से राष्ट्रभक्ति का संदेश मिलना गौरव का विषय है। तिरंगे रंग में सजे बाबा विश्वेश्वर के दर्शन ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी आध्यात्मिक एवं यादगार बना दिया।

123

देखें वीडियो

Share this story