चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन श्रृंगार गौरी के दर्शन को उमड़े भक्त, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन ज्ञानवापी स्थित माता श्रृंगार गौरी मंदिर के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। यह दिन विशेष रूप से माता श्रृंगार गौरी की आराधना को समर्पित माना जाता है, जिसके चलते स्थानीय निवासी और दूर-दराज से आए भक्तों ने बड़ी संख्या में दर्शन किया।

123

परंपरा के अनुसार श्रद्धालु ज्ञानवापी परिसर की पश्चिमी दीवार पर चिह्नित स्थल पर माता के दर्शन करते हैं। दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा द्वार संख्या 4बी को विशेष रूप से केवल श्रृंगार गौरी दर्शनार्थियों के लिए निर्धारित किया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के दर्शन का अवसर मिल सके।

123

प्रशासनिक व्यवस्था के बीच सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन का क्रम लगातार चलता रहा। इस दौरान कुल 30,556 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए।

123

123

123

123

13

Share this story