सावन के पहले सोमवार पर यादव बंधुओं ने निभाई परम्परा, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को यादव बंधुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर वर्षों पुरानी परंपरा निभाई। केदार घाट से कलश में जल भरकर यादव बंधु बाबा धाम पहुंचे। पांच यादव बंधुओं ने गर्भगृह में पहुंकर और अन्य ने बाहर से काशीपुराधिपति को गंगाजल अर्पित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। डीसीपी और एडीसीपी समेत आला अधिकारी डंटे रहे। वहीं ड्रोन के जरिये निगरानी की गई। 

sawan 2025

चंद्रवंशी गोप समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जलाभिषेक की परंपरा 1932 से चल रही है। भोला सरदार ने समिति बनाकर इसे आरंभ करने का काम किया। उस समय देश के अंदर बहुत बड़ा अकाल पड़ा था। उससे देश को निकालने के लिए अहीर, ग्वाल और गोप बंधुओं ने श्री काशी विश्वनाथ समेत 9 शिवालयों में जलाभिषेक किया था। उसके बाद देश को अकाल से मुक्ति मिली थी। द्वादश ज्योतिर्लिंग में बाबा विश्वनाथ का स्थान है। 

sawan 2025

अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि पांच लोगों से हमने यह परंपरा शुरू की थी, आज हमारे साथ 50 लोग आए थे। अगले साल हजारों लोग आएंगे। बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर देश, समाज और यादव समाज के कल्याण की कामना की। उन्होंने काशी के लोगों को प्यार, प्रशासन की व्यवस्था और मीडिया के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही राममंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

sawan 2025

यादव बंधुओं के साथ जलाभिषेक करने पहुंचे मेयर अशोक तिवारी बोले, काशी परंपराओं का शहर है। सावन के पहले सोमवार को यादव बंधुओं की ओर से बाबा का जलाभिषेक किया जाता है। सावन में नगर निगम की टीम पूरी तरह से लगी हुई है। स्वच्छता, सीवर आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

तस्वीरें ... 

sawan 2025

sawan 2025

sawan 2025

sawan 2025

VNS

VNS

VNS

VNS

VNS

VNS

VNS

VNS

VNS

देखें वीडियो

sawan 2025
देखें वीडियो

Share this story