सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंजी काशी

WhatsApp Channel Join Now

मंगला आरती के बाद खुले मंदिर के कपाट, पांच प्रवेश द्वारों से श्रद्धालुओं को एंट्री

सीसीटीवी, ड्रोन, जल पुलिस और एनडीआरएफ की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करने की अपील

घाटों पर पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें सतर्कता के साथ तैनात

वाराणसी। सावन मास के पहले दिन गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगला आरती के बाद जैसे ही बाबा विश्वनाथ का दरबार श्रद्धालुओं के लिए खोला गया, पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा। तड़के सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से आए कांवड़ियों और शिवभक्तों की लंबी कतारें दर्शन के लिए लग गईं।

123

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए पांच प्रमुख प्रवेश द्वार निर्धारित किए हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कतारबद्ध दर्शन, पेयजल, चिकित्सा, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरे धाम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस बल, जल पुलिस, एनडीआरएफ तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें संवेदनशील स्थलों पर तैनात हैं।

123

वहीं गंगा के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए प्रशासन लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं से केवल बैरिकेडिंग के भीतर निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील कर रहा है। घाटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन और स्नान करने की अपील की है।

123

123

Share this story