अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा का स्वच्छता व दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में तथा स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा की साफ-सफाई और माल्यार्पण किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर परिसर को सजाया।
राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्षों से भरा रहा और उन्होंने समाज को एकजुट करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करना आज भी समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रतिमा स्थल के पास स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए अपने निधि से एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें समानता, न्याय और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलन का यह कार्यक्रम उनके दिखाए मार्ग को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डॉ. अंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे और उनकी सोच समाज के हर वर्ग को समान न्याय दिलाने की थी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत स्मारकों के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत बजट का भी उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अशोक जाटव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश मधुप सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर उपाध्याय, जगदीश त्रिपाठी, रचना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, जेपी सिंह, अवधेश राय, जितेंद्र लालवानी, बृजेश चौरसिया, मनोज सोनकर, सोमनाथ मौर्य, शैलेंद्र सिंह, अवनीश पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, संजय कुमार, दिनेश यादव, शिवशंकर यादव, अरुण प्रेमी ,बलिराम कनौजिया, किशन कनौजिया, अभिषेक सोनकर, सिद्धार्थ सिंह, दिलीप साहनी, रंजीत रावत, शशांक अग्रवाल, जितेंद्र सोनकर, विवेक सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय आदि रहे।

