सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ, पुलिस कमिश्नर व डीआईजी ने लौहपुरुष को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को कमिश्नरेट वाराणसी और वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

123

कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।

123

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने सरदार पटेल के जीवन, उनके अद्वितीय योगदान और देश की रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

123

उन्होंने पुलिसकर्मियों से जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही संविधान और कानून के प्रति निष्ठावान रहते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा समाज में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

इसी क्रम में वाराणसी परिक्षेत्रीय कार्यालय में डीआईजी वैभव कृष्ण ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने उपस्थित शाखा प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा आंतरिक सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

डीआईजी ने सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के एकीकरण में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए पुलिसकर्मियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। दोनों आयोजनों में पुलिस बल में अनुशासन, सामूहिक उत्तरदायित्व और एकजुटता की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।

BK Pathak
BK Pathak

21512 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story