वार्ड प्रवास के 47वें दिन विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बागेश्वरी देवी वार्ड में किया प्रवास, भ्रमण कर समस्याओं की ली जानकारी, समाधान के लिए अफसरों से की बात 

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे 76 दिवसीय वार्ड प्रवास के क्रम में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को 47वें दिन मां बागेश्वरी देवी वार्ड में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया और स्थानीय समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

123

विधायक ने वार्ड की विभिन्न गलियों और क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए स्वच्छता, सीवर और पेयजल व्यवस्था की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर विद्युत खंभे टेढ़े पाए गए। विधायक ने मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों को ऐसे खंभों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर टूटी पटिया और गलियों में जलनिकासी से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। विधायक ने साथ चल रहे संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने तथा नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया।

123

वार्ड प्रवास के दौरान विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्वच्छता अभियान भी चलाया। उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई का संदेश देते हुए स्थानीय लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

123

विधायक ने कहा कि वार्ड प्रवास का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को मौके पर समझना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका समाधान कराना है। नियमित भ्रमण से नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की वास्तविक स्थिति सामने आती है और उनके निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकती है।

कार्यक्रम में विवेक जायसवाल, महानगर उपाध्यक्ष संदीप चौरसिया, राहुल सिंह, महानगर मंत्री सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, अंकुर मेहरोत्रा सहित नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21343 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story