होली पर रेलवे प्रशासन हाईअलर्ट, कैंट स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, चप्पे-चप्पे पर नजर

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। होली के त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

123

इस विशेष अभियान में जीआरपी, आरपीएफ, बीडीटीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम और डॉग स्क्वॉड संयुक्त रूप से चेकिंग की। सुरक्षा बलों ने स्टेशन के हर महत्वपूर्ण हिस्से की जांच की। अधिकारियों के अनुसार वाहन स्टैंड, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों के अंदर, प्रतीक्षालय और फुट-ओवर ब्रिज (एफओबी) पर विशेष नजर रखी जा रही है। यात्रियों के सामान की रैंडम चेकिंग की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। त्योहार के मद्देनजर स्टेशन परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

123

सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की। यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, जीआरपी या आरपीएफ को सूचना दें। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दी गई खाद्य सामग्री या पेय पदार्थ स्वीकार न करें, ताकि नशाखोरी या ठगी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

123

होली के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के शांतिपूर्ण समापन तक सुरक्षा का यह कड़ा पहरा जारी रहेगा, ताकि सभी यात्री सुरक्षित और निर्भय होकर अपनी यात्रा कर सकें।

123

123

123

123

123

123

Share this story