दीपावली पर सुरक्षा और आपात सेवाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, अस्पताल से लेकर नगर निगम तक मुस्तैद, इमरजेंसी में हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दीपावली पर पटाखे जलाने और आतिशबाजी के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। त्योहार के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस-प्रशासन, अग्निशमन विभाग, बिजली निगम और नगर निगम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मुस्तैद रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

दीपावली के दिन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आतिशबाजी के दौरान आग लगने, पटाखों से झुलसने और अन्य हादसों की आशंका को देखते हुए आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया है। सूचना मिलते ही टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी घटना में लोगों को समय से सहायता मिल सके और त्योहार के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

पुलिस आयुक्त की ओर से सभी थानों को सतर्क रहने और पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी बनाए रखने को कहा गया है। वहीं सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने के साथ सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई जा सकती है। अस्पताल पहुंचने पर मरीजों को हरसंभव बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

उधर, नगर निगम और बिजली निगम ने भी दीपावली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिजली निगम के मुख्य अभियंता एके वर्मा ने अधिशासी अभियंताओं से लेकर उपखंड अधिकारियों तक को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि बिजली आपूर्ति में बाधा आने पर तत्काल समाधान किया जा सके।

ये हैं जरूरी हेल्पलाइन नंबर


•    स्वास्थ्य विभाग : 108
•    पुलिस और अग्निशमन विभाग : 112
•    बिजली निगम : 1912
•    नगर निगम : 1533

BK Pathak
BK Pathak

21623 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story