देव दीपावली पर 88 घाटों और 130 कुंडों पर जगमगाएंगे दीप, 109 समितियां संभालेंगी आयोजन की जिम्मेदारी, नशामुक्त और विकसित भारत को समर्पित होगा आयोजन 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली इस बार नशामुक्त भारत और विकसित भारत के संदेश के साथ मनाई जाएगी। गंगा के 88 घाटों और उस पार 109 समितियां दीप प्रज्वलित कर आस्था की रोशनी बिखेरेंगी। इसके अलावा शहर के 130 कुंडों और तालाबों पर भी दीप जलाए जाएंगे। देव दीपावली का यह आयोजन इस वर्ष अपने 40वें वर्ष में प्रवेश करेगा।

123

श्री देव दीपावली एवं आरती महासमिति के उपाध्यक्ष गंगाधर उपाध्याय और संस्थापक पं. नारायण गुरु ने बताया कि उत्सव के माध्यम से नशामुक्त भारत के अंतर्गत नशामुक्त युवा और विकसित भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए घाटों, कुंडों और तालाबों पर व्यापक स्तर पर दीप प्रज्वलन की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गंगा के 88 घाटों और उस पार 109 समितियां दीप प्रज्वलित करेंगी। वहीं, 130 कुंडों और तालाबों को भी दीपों से रोशन किया जाएगा। आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए 12 सदस्यों की विशेष समन्वय टीम गठित की गई है।

123

महासमिति के संरक्षक बुज किशोर दास ने बताया कि समिति के दिवंगत अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्र के आकस्मिक निधन के बाद महासमिति ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष की देव दीपावली पूर्व अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्र को समर्पित रहेगी। उनके योगदान और स्मृतियों को सम्मान देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

आयोजन की समन्वय समिति में गंगाधर उपाध्याय, पं. नारायण गुरु, छेदी लाल वर्मा, बुज किशोर दास महंत, सुशांत मिश्र, बाबू महाराज, बलराम मिश्र, अनुपमा मिश्र, कन्हैया त्रिपाठी, महेश तिवारी, नारायण द्विवेदी और पंकज अग्रवाल को शामिल किया गया है। समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

BK Pathak
BK Pathak

21852 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story