देव दीपावली पर काशी में जुटेंगे 15 लाख पर्यटक, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि, प्रशासन अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी मंगलवार को देव दीपावली के अवसर पर अद्भुत रोशनी से जगमगाएगी। गंगा के 88 पक्के घाटों से लेकर शहर के 103 कुंडों और गंगा पार रेती तक दीपों की अविरल श्रृंखला सजाई जाएगी। इस बार करीब 11 लाख दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की भी मौजूदगी रहेगी। पर्यटन विभाग की ओर से तीनों अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

इस एक दिवसीय महापर्व का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से करीब 15 लाख पर्यटकों के काशी पहुंचने का अनुमान है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने आयोजन को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। गंगा के 88 पक्के घाटों के साथ गंगा पार रेती और शहर के 103 कुंडों को भी दीपों से सजाया जाएगा। घाटों पर पारंपरिक दीपदान के साथ आकर्षक विद्युत सजावट भी की गई है।

123

देव दीपावली की शाम गंगा पार रेती में दो स्थानों पर ड्रोन शो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा। दशाश्वमेध और अस्सी घाट के सामने रात आठ बजे आसमान में ड्रोन के माध्यम से काशी विश्वनाथ मंदिर, शिव तांडव और मां गंगा की दिव्य आकृतियां उकेरी जाएंगी। रोशनी से सजे आसमान में इन आकृतियों का नजारा काशी की आध्यात्मिक पहचान को नए अंदाज में प्रस्तुत करेगा।

वहीं, श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने करीब 10 मिनट की प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का आयोजन होगा। चेतसिंह घाट पर 25 मिनट का लेजर शो भी दर्शकों को आकर्षित करेगा। इसमें प्रकाश और तकनीक के माध्यम से काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई जाएगी।

BK Pathak
BK Pathak

21946 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story