अक्षय तृतीया पर लगा कुंवरा, गर्मी में बाबा विश्वनाथ का फव्वारा से जलाभिषेक 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में विशेष धार्मिक परंपरा के तहत “कुंवरा” स्थापित कर दिया गया है। इसके साथ ही बाबा का अनवरत जलाभिषेक शुरू हो गया है, जो रक्षाबंधन तक चलता रहेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए यह व्यवस्था खास महत्व रखती है, जिससे भगवान को शीतलता प्रदान की जा सके।

123

मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन होने वाली चारों आरतियों के दौरान फव्वारे के माध्यम से बाबा का जलधारा से अभिषेक होगा। इसके अलावा दोपहर के समय जब गर्मी अपने चरम पर होती है, तब भी फव्वारे के जरिए निरंतर अभिषेक जारी रखा जाता है, जिससे मंदिर परिसर में भी शीतल वातावरण बना रहता है।

123

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव ने समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को अपने कंठ में धारण किया था। इसी कारण उस विष के शमन और शीतलता प्रदान करने के लिए जलाभिषेक की परंपरा निभाई जाती है। अक्षय तृतीया से शुरू होकर रक्षाबंधन तक अभिषेक होता रहेगा।

Share this story