वाराणसी से अहमदाबाद के लिए जल्द चलेगी नई ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर-आगरा होते हुए होगा संचालन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। वाराणसी और अहमदाबाद के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है। रेलवे दोनों शहरों के बीच नई ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित ट्रेन का संचालन वाराणसी स्टेशन और अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन के बीच किया जाएगा। नई ट्रेन शुरू होने से पूर्वांचल और गुजरात के बीच व्यापार, शिक्षा, पर्यटन, रोजगार और पारिवारिक यात्राओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, वाराणसी से अहमदाबाद के लिए फिलहाल साबरमती-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490/19489) सप्ताह में एक दिन शनिवार को संचालित होती है। वहीं साबरमती से वाराणसी आने वाली ट्रेन संख्या 20964 प्रत्येक शनिवार को चलती है और वापसी में अहमदाबाद से आने वाली ट्रेन संख्या 22970 सोमवार को वाराणसी पहुंचती है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 19168 साबरमती से रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को वाराणसी से शनिवार को रवाना होती है, जबकि 12946 बनारस एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन संचालित होती है।

नई ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित रूट वाराणसी, प्रयागराज, गोविंदपुरी (कानपुर), आगरा, जयपुर और अजमेर होते हुए साबरमती (अहमदाबाद) तक रहेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस संबंध में जानकारी साझा की है। बताया जा रहा है कि कानपुर और आगरा के सांसदों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से भी इस ट्रेन की मांग की गई थी।

Share this story